BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भयावह: अम्फान चक्रवात से बंगाल में हुई 72 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in समाचार
भयावह: अम्फान चक्रवात से बंगाल में हुई 72 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि पश्चिम बंगाल में अम्फन चक्रवात की वजह से कुल 72 लोगों की मौत हुई है. इनमें से अकेले राजधानी कोलकाता से 15 लोग हैं.

चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार अपराह्न राज्य सचिवालय में आपातकालीन बैठक की. इसमें मुख्य सचिव राजीव सिन्हा, गृह सचिव व प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली व व कोलकाता के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 72 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अभी यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है.

वैसे सीएम ने अभी तक चक्रवात की वजह से हुए नुकसान के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की है लेकिन खबर है कि इससे कम से कम एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वैसे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि स्थिति जब तक स्पष्ट नहीं हो जाएगी, तब तक नुकसान का पूरा आकलन कर पाना संभव नहीं.

करीब 165 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और घनघोर बारिश के साथ चक्रवाती तूफान बुधवार की शाम सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र और दक्षिणी बंगाल के छह जिलों में प्रवेश कर गया.

पश्चिम बंगाल के साथ ओडिशा में व्यापक तौर पर बचाव के इंतजाम किये गये हैं , हालांकि ओडिशा में किसी जनहानि की रिपोर्ट नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खरीदारी के दौरान खुल्लेआम लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिखायी दिए लोग

Next Post

भारतीय सेना को सीमा की पूरी जानकारी, चीन ने परेशानी खड़ी की: MEA

Next Post
भारतीय सेना को सीमा की पूरी जानकारी, चीन ने परेशानी खड़ी की: MEA

भारतीय सेना को सीमा की पूरी जानकारी, चीन ने परेशानी खड़ी की: MEA

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d