जमशेदपुर: लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों तथा छात्र-छात्राओं का झारखंड लौटने का क्रम जारी है. इसी क्रम में आज सुबह एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन कुरनूल, आंध्रप्रदेश से टाटानगर स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन से झारखंड के विभिन्न जिलों तथा बिहार के कुछ लोगों को मिलाकर लगभग 1135 प्रवासी आए.
स्टेशन परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात सभी को भोजन का पैकेट एवं पेयजल उपलब्ध कराते हुए गृह जिला भेजा गया. प्रवासियों में झारखंड के विभिन्न जिले यथा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, पाकुड़, दुमका, सरायकेला खरसांवा, पलामू, गोड्डा तथा बिहार के गया जिले के लोग शामिल थे.
सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए स्टेशन परिसर से बस तक भेजे गए प्रवासी.