BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10th, 12th Board Exam: छात्रों को मिली राहत, शिक्षा मंत्री ने कहा- परीक्षाएं मार्च में ही हो, ऐसा जरूरी नहीं

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
10th, 12th Board Exam: छात्रों को मिली राहत,  शिक्षा मंत्री ने कहा- परीक्षाएं मार्च में ही हो, ऐसा जरूरी नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: इस वर्ष CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई के हुए नुकसान के चलते, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्‍त समय दिया जाएगा. गुरुवार 10 दिसंबर को छात्रों और अभिभावकों को एक लाइव सेशन में संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह घोषणा की. उन्‍होंने कहा कि परीक्षाएं मार्च में ही हों, ऐसा जरूरी नहीं है. परिस्थितयों के अनुसार परीक्षा की डेट्स पर फैसला लिया जाएगा. शिक्षा मंत्रालय अप्रैल या उसके बाद भी बोर्ड परीक्षाएं आयोजि‍त करा सकता है. 

निशंक ने बीते सप्‍ताह सोशल मीडिया पर छात्रों से इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा के संबंध में सुझाव मांगे थे. इसके बाद बड़ी संख्‍या में छात्रों और अभिभावकों ने शिक्षामंत्री से परीक्षाएं रद्द करने अथवा स्‍थगित करने की मांग की थी. छात्रों का कहना था कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते स्‍‍कूल बंद होने से उनका फिजिकल क्‍लासेज का काफी नुकसान हुआ है और परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्‍त समय नहीं मिल पाया है. छात्रों की इस दुविधा का समाधान करते हुए शिक्षामंत्री ने छात्रों को आश्‍वासन दिया है कि परीक्षा की तैयारी के समय पर्याप्‍त दिया जाएगा. 

उन्‍होंने यह भी कहा कि एग्‍जाम डेट्स की घोषणा के समय इस बात का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा कि NTA की किसी भी प्रवेश परीक्षा की डेट प्रैक्टिकल एग्‍जाम्स की डेट के साथ क्‍लैश न हों. परीक्षाएं इस वर्ष घटे हुए सिलेबस पर आयोजित की जानी हैं. छात्रों को हुए पढ़ाई के नुकसान के चलते बोर्ड ने इस वर्ष का सिलेबस पहले ही कम कर दिया था. शिक्षामंत्री ने NTA से भी इस वर्ष की JEE Main, NEET 2021 परीक्षाओं के लिए सिलेबस कम करने के लिए कहा है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीजेपी दुष्कर्म मामले को राजनीतिक हथकंडा न बनाये, सुझाव दे: कांग्रेस

Next Post

जमीन विवाद: भतीजे ने की 65 वर्षीय चाचा की पीट-पीटकर हत्या

Next Post
भूमि विवाद में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, 3 गिरफ्तार

जमीन विवाद: भतीजे ने की 65 वर्षीय चाचा की पीट-पीटकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d