रांची: सीबीएसई बोर्ड की दसवीं बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं आज से शुरू हो गयी. सीबीएसई 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 22 से 28 सितंबर तक चलेंगे. जबकि 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा 22 से 29 सितंबर तक होगी.
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए रांची में 6 परीक्षा केंद्र बनाएं गए है, जिसमें ढाई हजार के करीब विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. बता दें कि कोरोना को देखते हुए सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर विशेष तैयारी की गई है.

