BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in समाचार
10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के अवसर पर गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता दिवस शपथ समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आईटीडीए भवन परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित शपथ दिलाई गई.

शपथ समारोह के पूर्व भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में दिए गए संदेश को पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच पढ़कर सुनाया गया.

क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोहरदगा रोड स्थित पुराने बस स्टैण्ड से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया.

इस दौड़ में आवासीय डे बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के बालक एवं बालिका खिलाड़ी सहित गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की. परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में दौड़ का समापन हुआ.

समापन समारोह में अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से मतदाता दिवस का शपथ दिलाया.

क्रॉस कंट्री दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग में शामिल खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया. जिला नजारत उप समाहर्त्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने बालक वर्ग में आशीष कुजूर को प्रथम, सुशील उरांव को द्वितीय एवं सतीश उरांव को तृतीय विजेता घोषित किया. इसी तरह बालिका वर्ग में आगाथा एक्का प्रथम, प्रिया टेटे द्वितीय एवं सीमा पन्ना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

मतदाता दिवस/मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन

इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा निबंधित मधुकुँज कलादल के कलाकारों द्वारा डिस्ट्रिक्ट आईकॉन शंकर नायक के नेतृत्व में मतदाता दिवस एवं मतदाता जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया.

मतदाता दिवस शपथ समारोह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन सहित उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी विद्या भूषण, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे.

सदर अस्पताल परिसर में मतदाता दिवस शपथ समारोह का आयोजन

10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजया भेंगरा की अगुवाई में चिकित्सकों, नर्सों एवं अस्पताल कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित शपथ दिलाई गई.

प्रखंड/पंचायत/मतदान केंद्रों में मतदाता दिवस का आयोजन

10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, पंचायत एवं मतदान केंद्रों में क्रमशः प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/बीएलओ की उपस्थिति में मतदाता दिवस का आयोजन कर उपस्थित मतदाताओं एवं नागरिकों को सामूहिक रूप से मतदाता दिवस का शपथ दिलाया गया.

उपस्थित लोगों ने “हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे” का शपथ लिया.

मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के शैक्षणिक संस्थानों में मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता विषय पर वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता तथा मतदाता जागरूकता पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. मतदान केंद्रों में बीएलओ के नेतृत्व में मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण सहित मतदाता जागरूकता का भी प्रचार-प्रसार किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरहरवा पुलिस ने लाॅज एवं गेस्ट हाउस में किया जांच

Next Post

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Next Post
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d