रांची: विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया. जिसमें सी.बी.एस.सी. 10वीं की टॉपर सुश्री लिजा उरांव को झारखण्ड प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर संस्था के सचिव डॉ. अशोक भगत के द्वारा शॉल-पुष्प गुछ एवं 11,000 का नगद राशि देकर सम्मानित किया गया, उनके दशरथ उरांव कटहल मोड, चालाटोली, थाना एवं ब्लॉक – रातु, जिला रांची के साथ डी.ए.वी. हेहल के प्राचार्य एन.के. सिन्हा को भी इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया. इसके साथ ही विकास भारती के कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह के पुत्र निरज कुमार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिरिडीह में 95.5 प्रतिशत नम्बर प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहे.
इन्हें भी संस्था के उपाध्यक्ष डॉ0 अजय सिंह के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं 5000 नगद प्रात्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया. ज्ञात हो कि लिजा आदिवासी समुदाय से आती है और झारखण्ड में 10वीं परीक्षा में शिर्ष स्थान लाने वाली पहली छात्रा है.
कार्यक्रम का संचालन तथा सभों का स्वागत डॉ0 प्रदीप मुण्डा ने किया. संस्था के सचिव डॉ0 अशोक भगत ने कहा कि झारखण्ड में पहली आदिवासी जनजातिय छात्रा स्टेट टॉपर लिजा उरांव ने किया है. हमारी बेटियां खेल के क्षेत्र से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रही हैं और इस समाज के बच्चे-बच्चियों के पास काफी हूनर है, जिसे हम सबको मिलकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.
झारखण्ड के पूर्व आई.जी. डॉ. अरूण उरांव ने कहा कि आज का दिन गौरवशाली का दिन रहा है. ज्ञात हो कि विकास भारती के सचिव डॉ0 अशोक भगत के द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है. खासकर आदिवासी समुदाय के बच्चे-बच्चियों को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक उचित प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह उसी का प्रतिफल है कि आज हम सभी यहां पर उपस्थित होकर लिजा उरांव को सम्मानित कर रहे हैं.
यह सम्मान लिजा उरांव के साथ-साथ झारखण्ड के सभी युवाओं एवं आदिवासी जनजातिय समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है और पूर्व आई.जी. ने डी.ए.वी. हेहल के प्रिंसिपल को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने ऐसे बच्चे को आगे बढ़ाने का काम किया है, जो समाज के निचले स्तर से आते हैं. आज समाज के हर तबके के लोगों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को उचित शिक्षा दें जो निचली पंक्ति में खडे बच्चों को तरासने की जरूरत है और लिजा उरांव जैसे सैकड़ों बच्चे हैं जिन्हें उचित शिक्षा देकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. आज यह सम्मान डॉ. अशोक भगत जी के नेतृत्व में इन बच्चों को सम्मानित किया गया.
खाद्य सुरक्षा आयोग की सदस्या रंजना चौधरी ने कहा कि आज जो सम्मान लिजा को दिया गया वह स्थान पाना बहुत ही महत्वपूर्ण है. झारखण्ड की बच्चियां शिक्षा से लेकर खेल-कूद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और आज के दौर में लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं और सभी विभागों में बढ़ चढ़ हिस्सा ले रही हैं. विकास भारती बिशुनपुर खास कर लडकियों की पढाई-लिखाई के प्रति, दबे-कूचले गरीब बच्चों के प्रति शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर भूमिका निभाई है.
डी.ए.वी. हेहल विद्यालय के प्रिंसिपल एन.के. सिन्हा ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि अशोक भगत के द्वारा हमारे वि़द्यालय की छात्रा लिजा उरांव को सम्मानित किया गया. यह सम्मान बच्ची के साथ विद्यालय के लिए भी एक गौरव का दिन है. यह बच्ची शुरू से ही अध्ययन के प्रति एकाग्रचित थी और अपने पठन-पाठन में शुरू से ही दृढ़संकल्पित थी.
उन्होंने कहा कि कमजोर घर में पैदा होना अपराध नहीं है, बल्कि कमजोर बन कर रहना सबसे बड़ा अपराध है. आज लिजा उरांव ने हमारे विद्यालय का नहीं अपितू पूरे राज्य में 10वीं सी.बी.एस.सी. में प्रथम स्थान प्राप्त की है. इसके लिए हम सभी को गर्व है.
यह कार्यक्रम सामाजिक दूरी का पालन करते हुये किया गया. कार्यक्रम का समापन विकास भारती के उपाध्यक्ष डॉ0 अयज कुमार सिंह के द्वारा किया गया. साथ ही उन्होंने लिजा उरांव को आशीर्वाद दिया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरियातु थाना प्रभारी सपन महता, विकास सिंह, पूर्व चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स, अध्यक्ष, जलेश्वर भगत, विकास भारती के कोषाध्यक्ष बसंत ओहदार, सिद्धनाथ राय के अलावा विकास भारती के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. यह जानकारी विकास भारती मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई.

