BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
11 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त

11 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: धनबाद के उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार अमित कुमार ने 11 क्षेत्रों को तत्काल प्रभाव से कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश दिया है.

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद संक्रमित व्यक्ति के घर को एपी सेंटर चिन्हित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण किया गया था.  वर्तमान में इन 11 क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति कोरोना पोजिटिव नहीं है. कोरोना से संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं.

कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन की घोषणा के 14 दिन हो चुके हैं. कोविड-19 संबंधी नियमावली के अनुसार यदि कंटेनमेंट जोन में 14 दिन तक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिलता है तो उसे कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त किया जा सकता है.
इसलिए तत्काल प्रभाव से इन 11 क्षेत्रों को कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश दिया है.

इसमें धनबाद नगर निगम वार्ड 17 का आजाद नगर, वार्ड 27 झरनापाड़ा हीरापुर, वार्ड 24 के नूतनडीह, वार्ड 42 के भागा नंबर 2, तोपचांची प्रखंड के जीतपुर पंचायत का लालुडीह, बलियापुर प्रखंड के पलानी पंचायत अंतर्गत न्यू कॉलोनी बेलगड़िया, बलियापुर प्रखंड अंतर्गत खैरबन, टुंडी प्रखंड अंतर्गत लुकैया पंचायत का संग्रामडीह, बाघमारा प्रखंड अंतर्गत मलकेरा का करमधौड़ा, एग्यारकुंड प्रखंड के डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत में बाबुडंगाल तथा गोविंदपुर प्रखंड के जियलगोड़ा में गोसाईडीह को कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर जा रहे हैं कार्यकर्ता

Next Post

संकटकाल को महिलाओं ने अवसर में बदला, बनाया रिकॉर्ड मास्क व पर्सनल प्रोटेक्शन सूट

Next Post
संकटकाल को महिलाओं ने अवसर में बदला, बनाया रिकॉर्ड मास्क व पर्सनल प्रोटेक्शन सूट

संकटकाल को महिलाओं ने अवसर में बदला, बनाया रिकॉर्ड मास्क व पर्सनल प्रोटेक्शन सूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d