देवघर:- जिले की पुलिस ने ग्यारह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिले के अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 11 साइबर आरोपियों को गिरप्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 21 मोबाइल, 32 सिम कार्ड , 15 एटीएम कार्ड , 10 पास बुक और सहित 01 चेक बुक भी बरामद किया गया है.
गिरफ्तार साइबर आरोपियों में गुलाम मुस्तफा बरमसिया निवासी अनिकेत कुमार, मनोज पंडित, अवधेश यादव, कुरा गांव निवासी दीपक कुमार दास, पथरा गांव निवासी उमेश कुमार दास, दीपक कुमार दास तथा किशोर दास, अक्षय भारती, लखी बाजार गांव निवासी आसिफ अंसारी रघुनाथपुर गांव निवासी तथा मिराज अंसारी जो जामतारा जिले के भिठारा गांव के रहने वाला है.

