रांची: राज्य सरकार ने 11 डीएसपी का तबादला कर दिया है. मनीष चंद्र लाल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है.

विशेष शाखा जामताड़ा के डीएसपी राजेश कुमार को धनबाद का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. पूनम मिंज को बोकारो का ट्रैफिक डीएसपी.

संजय कुमार को डीएसपी साहिबगंज, आमोद नारायण सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ प्रवीण कुमार सिंह को डीएसपी मुख्यालय रांची, अजीत कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ, सतीश चंद्र झा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, रजत मानिक बाखला को डीएसपी बेड़ो, प्रभात रंजन बरवार को डीएसपी सदर रांची और दीपक कुमार पांडे को डीएसपी विशेष शाखा रांची में पदस्थापित किया गया है.
डीएसपी का नाम |
कहां थे |
कहां गये |
| मनीष चंद्र लाल | झारखंड जगुआर | एसडीपीओ गुमला |
| राजेश कुमार | विशेष शाखा जामताड़ा | यातायात धनबाद |
| पूनम मिंज | जैप वन | यातायात बोकारो |
| संजय कुमार | बेड़ो | मुख्यालय साहिबगंज |
| अमोद नारायण सिंह | आइआरबी-5 | एसडीपीओ सारठ |
| प्रवीण कुमार सिंह | प्रतीक्षारत | पुलिस मुख्यालय |
| अजीत कुमार | एसडीपीओ नगर उटारी | एसडीपीओ बालूमाथ |
| सतीश चंद्र झा | मुख्यालय बोकारो | एसडीपीओ बेरमो) |
| रजत मणिक बाख्ला | विशेष शाखा | बेड़ो |
| प्रभात रंजन बरवार | विशेष शाखा | सदर, रांची |
| दीपक कुमार पांडेय | सदर रांची | विशेष शाखा |

