BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in Uncategorized
गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

बर्लिन: जर्मनी के शहर हानाऊ में दो स्थानों में हुई गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि एक अन्य व्यक्ति सहित मामले के संदिग्ध का शव उसके आवास से प्राप्त कर लिया गया है.

पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “कथित संदिग्ध का शव हानाऊ स्थित उसके आवास से बरामद कर लिया गया है. स्पेशल ऑफिसर्स (विशेष अधिकारियों) को उसके पास से एक अन्य शव और बरामद हुआ है.”

स्टेट पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें मौके से भागने वाले एक वाहन की जानकारी गवाहों ने दी थी.

उन्होंने कहा, “पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को खोज निकाला. आरोपी के साथ में एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ है.”

संदिग्ध हथियार लाइसेंस वाला एक जर्मन नागरिक है, जिसकी कार में गोला बारूद पाया गया है.

Also Read This : रविदास मंदिर पुनर्निर्माण मामला : अशोक तंवर ने दायर की अवमानना याचिका

दो शीश बार में बुधवार रात हुई लगातार गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

पुलिस की ओर से जारी बयान में अब मौत का आंकड़ा 11 होने की पुष्टि की गई है.

पहले मिडनाइट नाम के एक बार में करीब 10 बजे रात (स्थानीय समय अनुसार) गोलीबारी हुई. इसके बाद एरिना बार एंड कैफे में भी इसी प्रकार गोलीबारी की सूचना मिली थी.

रीजनल पब्लिक ब्रॉडकास्ट हेसिसचर रंडफंक के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति ने कार के भीतर से गोलीबारी की थी.

फ्रैंकफर्ट से 25 किलोमीटर पूर्व पर स्थित हानाऊ शहर की आबादी लगभग एक लाख है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विद्वेष से ग्रस्त होकर कार्य न करें हेमंत: दीपक प्रकाश

Next Post

BJP के डीएनए में झूठ, धोखा और साजिश: कांग्रेस

Next Post
BJP के डीएनए में झूठ, धोखा और साजिश: कांग्रेस

BJP के डीएनए में झूठ, धोखा और साजिश: कांग्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d