BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आतंकियों के निशाने पर प्रवासी मजदूर-ड्राइवर, 11 की हत्या

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
आतंकियों के निशाने पर प्रवासी मजदूर-ड्राइवर, 11 की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

 नई दिल्ली: बेहद खूबसूरत धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला शहर जम्मू और कश्मीर में आतंकियों के खूनी खेल से वहां की जमीन लाल होती दिखाई दे रही है. अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाए आतंकी इन दिनों बाहरी राज्यों से आए मजदूरों को अपना निशाना बना रहे हैं.

ज्ञात हो की पिछले 15 दिनों में घाटी में 11 लोगों की हत्या की जा चुकी है. जिसमें ट्रक ड्राइवर और मजदूर शामिल हैं. आतंकियों के खिलाफ सेना ने भी अपनी कमर कस ली है और कार्रवाईयों को तेज कर दिया है.

आपको बता दें कि 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर में नई व्यवस्था लागू हो रही है। अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहे हैं.

 पांच मजदूरों की कुलगाम में हत्या

मंगलवार शाम को कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने पांच गैर कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी. मारे गए सभी नागरिक कश्मीर में मजदूरी करते थे. बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी थे. ये मजदूर कुलगाम में ही एक घर में रह रहे थे, आतंकियों ने उसी घर में उन्हें निशाने पर लिया.

घाटी के शांतिपूर्ण माहौल से बौखलाए आतंकियों ने 28 सितंबर से लगातार घटनाएं कर लोगों में दहशत फैलाने की साजिशें शुरू की हैं. इस दौरान 13 घटनाओं को अंजाम देकर 8 गैर कश्मीरी नागरिकों समेत 11 की हत्या कर दी.

दो चालकों की 24 अक्तूबर को हत्या
इससे पहले 24 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां के चित्रगाम में सेब लेने गए तीन ट्रक ड्राइवरों पर हमला कर दिया था. इसमे दो की मौत हो गई थी. इसमे एक राजस्थान व दूसरा पंजाब का था. एक घायल ट्रक चालक को श्रीनगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.

14 अक्तूबर को भी दो आतंकवादियों ने शोपियां में राजस्थान के पंजीकरण वाले ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. चालक की पहचान शरीफ  खान के रूप में की गई थी. इस घटना के बाद शोपियां में ही आतंकियों ने पंजाब निवासी सेब कारोबारी चरणजीत सिंह की हत्या कर दी थी. इस हमले में संजीव नामक शख्स घायल हो गया था।

बताया जा रहा है कि आतंकी इन दिनों घाटी में पटरी पर लौटती अर्थव्यवस्था और माहौल को बिगाड़ने की फिराक में है. वे आम लोगों के मन में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं. लेकिन, सुरक्षाबल और स्थानीय प्रशासन आतंकियों के नापाक इरादों को नाकामयाब बनाने में दिन-रात एक किए हुए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उप स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस ने किया 12 बोरा डोडा बरामद

Next Post

CISF ने चोरी का लोहा लदे मालवाहक टेम्पू को किया जब्त

Next Post
CISF confiscates stolen cargo carrying Tempo

CISF ने चोरी का लोहा लदे मालवाहक टेम्पू को किया जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d