चांद किशोर,
लखीसराय: बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग गुरुवार देर शाम को कोरोना को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने लखीसराय में 11 और कोरोना पॉजिटव मरीज मिलने की पुष्टि की है.
इसके साथ ही लखीसराय में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 120 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लखीसराय के इन आंकड़ों के साथ अब तक बिहार में 8488 लोगों संक्रमित हो चुके हैं. साथ ही बिहार में कोरोना से 55 लोगों की मौत हो चुकी है. लखीसराय में गुरुवार देर शाम को मिले कोरोना संक्रमित में हलशी 6, मलीया में 4 और सूर्यगढ़ा 1 मरीज मिले हैं. इनमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 4, 6 ओर 11 वर्ष है.

