रांची:- 11 पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है. इन्हें अविलंब योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन देने को कहा गया है. यह आदेश एसएसपी कार्यालय से जारी किया गया है. अनि रामशरणागत सिंह जो कि वर्तमान में कोतवाली थाना में थे अब उनका पदस्थापन खरकीदाग ओपी किया गया है. अनि रवि केशरी जो नगड़ी थाना में थे अब पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापन किया गया है. प्राअनि शैलेश कुमार पाण्डेय जो कि एदलहातू टीओपी थे अब पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापन किया गया है. सअनि राजकुमार पाण्डेय जो कि ठाकुरगांव थाना में थे अब पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापन किया गया है. अनि अजन कुमार जो कि नोडल पुलिस पदाधिकारी, झारखण्ड उच्च न्यायालय थे अब अरोगोड़ा थाना में पदस्थापन किया गया है. अनि निशांत कुमार जो कि अरगोड़ा थाना में थे अब नोडल पुलिस पदाधिकारी, झारखंड उच्च न्यायालय में पदस्थापन किया गया है. सअनि विजय पाण्डेय जो कि पुलिस केंद्र में थे अब एदलहातू टीओपी में पदस्थापन किया गया है. अनि श्यामजय कुमार सिंह जो कि लालपुर थाना में थे अब खेलगांव थाना में पदस्थापन किया गया है. अनि उदित प्रकाश जो कि कोतवाली थाना में थे अब नगड़ी थाना में पदस्थापित किया गया है. सअनि जगजीवन झा जो कि नगर नियंत्रण कक्ष में थे अब लालपुर थाना में पदस्थापन किया गया है. वहीं, मसअनि विद्यावती जो कि धुर्वा थाना में थीं को पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापन किया गया है.

