मुंगेर : तारापुर प्रखंड के लखनपुर गांव में कुएं में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई .पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर गांव के गोगी चक निवासी गुलाब सिंह का बड़ा बेटा मनीष सुबह घर पर नहीं दिख रहा था. काफी खोजबीन के बाद खेत में स्थित एक कुएं पर पहुंचे तो कुएं में बच्चे को डूबा हुआ देखा. ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे का शव बाहर निकाला गया. बच्चे की मौत बच्चे की मौत की खबर सुनकर मां सुनीता देवी का रो रो कर बुरा बुरा हाल था. मनीष घर का बड़ा बेटा था.

