संवाददाता हजारीबाग
हजारीबाग लोहसिंघना पुलिस ने 11 युवकों को हिरासत में लिया है। एगारह युवकों में से 6 नुरा 2 मंडय 3 पेलावल का बता जा रहा है इस चोर गिरोह को पकड़ने में लोहसिगना थाना सदर थाना मुफस्सिल थाना ने मिलकर एक टीम गठित करके सभी युवकों को पकड़ा है साथ ही चोरी की गई सामग्री भी बरामद किया है जिसमें चार पंखा 7 मोबाइल एक चार पहिया वाहन का टायर एवं कई इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल है पकड़े गए आरोपियों को सदर थाना के हाजत में रखा गया है। बताया गया है कि एक किषोर मोबाइल स्नैचिंग के मामले में पुलिस के हाथ लगी।थी जिसमें पुलिस के पूछताछ के दौरान 11 युवकों का नाम सामने आया। लोहसिंघना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर थाना ले आयी। सभी युवक को सदर थाना हाजत में रख कर पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि युवकों का यह गिरोह मोबाइल स्नैचिंग कर चोरी के मोबाइल को बाजार में बेचते हैं और रुपया इकट्ठा कर नषीले दवा का खरीदारी कर सेवन करते हैं। पुलिस गु्रप में शामिल सभी युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। और भी बड़ा खुलासा होने की संभावना बताई जा रही है।

