BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैरली स्कूल के वार्षिकोत्सव में 110 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

by bnnbharat.com
January 24, 2020
in समाचार
कैरली स्कूल के वार्षिकोत्सव में 110 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रांची के धुर्वा स्थित कैरली स्कूल का वार्षिकोत्साव शुक्रवार को स्कूल कैंपस में मनाया गया. कार्यक्रम ‘द पैनोरमा’ थीम पर आधारित था. मुख्य अतिथि मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस नाथन थे. इस अवसर पर सह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजयी होने वाले कक्षा केजी और प्रेप के 110 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शम्पा सेन के निर्देशन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. अनुपमा झा के निर्देशन में विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से संदेश प्रस्तुत किये गये.

इसके बाद केजी एवं प्रेप के बच्चों ने ‘स्नो व्हाइट एंड सेवन ड्वार्फ्स’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया. इसका निर्देशन निशा कक्कड़ और स्मिता ने किया. माया और अनिता कुमार ने हिंदी नाटक ‘ईमानदारी सर्वोत्तम नीति’ की प्रस्तुति की. जीवन के विविध भावों से परिपूर्ण नृत्य नाटिका ‘नौरस’ का प्रदर्शन बच्चों द्वारा मोनिका अग्रवाल, अर्निका सिन्हा और शिल्पी पॉल के निर्देशन में हुआ. जीवन के रंगों पर आधारित ‘फैशन शो’ बच्चों द्वारा किया गया. प्रेप की छात्रा आराध्या गौतम ने धन्यवाद किया. कार्यक्रम का संचालन अर्निका सिन्हा और संयोजन अनुपमा महतो ने किया.

स्कूल के प्रिंसिपल जेकॉब सीजे ने बताया कि अंशिका यादव नाम की लड़की को उन्होंने गोद लिया है. उसके पिता नहीं हैं. उसे प्रेप से लेकर कक्षा 10 तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएस नाथन सहित मलयाली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीएम मैथ्यु, जनरल सेक्रेटरी के रमेशन, विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन एस सोमशेखरन, सेक्रेटरी पीके उन्नीथन और विद्यालय के प्राचार्य मौजूद थे. विद्यालय की उप प्राचार्य केआर स्मृति ने स्वागत किया. प्राचार्य ने कहा कि धुर्वा कैंपस अब अपना संपूर्ण स्वरुप ले चुका है. मुख्य अतिथि ने कहा कि हम विद्यालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बचनबद्ध हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांच युवकों ने लड़की से किया गैंगरेप

Next Post

BNN BIG BREAKING: हेमंत सरकार से झाविमो ने समर्थन वापस लिया, प्रदीप यादव विधायक दल के नेता पद से हटाए गए

Next Post
BNN BIG BREAKING: हेमंत सरकार से झाविमो ने समर्थन वापस लिया, प्रदीप यादव विधायक दल के नेता पद से हटाए गए

BNN BIG BREAKING: हेमंत सरकार से झाविमो ने समर्थन वापस लिया, प्रदीप यादव विधायक दल के नेता पद से हटाए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d