रांची: अंजुमन जाफरिया द्वारा राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में एक साथ राहत किट और अन्य सामान वितरित किया जा रहा है. संस्था के संरक्षक मौलाना सैयद तहजीब उल हसन रिजवी ने बताया कि इस मुश्किल भरे समय में संस्था गरीब और बेसहारों के लिए निरंतर सेवा में लगी हुई है.
उन्होंने यह भी बताया कि इस मुहिम में अल ईमान चैरिटेबल ट्रस्ट और कोशिश ग्रुप का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. संस्था द्वारा अब तक ग्यारह सौ से ऊपर किट का वितरण किया जा चुका है. लॉकडाउन के बाद से ही इस मुहिम की शुरुआत की गई है और निरंतर यह कोशिश है कि जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री पहुंचे.

