रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन 5.0 की शुरुआत और अनलॉक-1.0 के पहले दिन राज्य सरकार द्वारा दी गयी छूट के संबंध में स्पष्ट किया है कि रियायतों पर कड़ी नजर रहेगी, निर्णय के अनुरूप वो गतिविधियां नहीं हुई, तो छूट पर पुनर्विचार भी किया जा सकता है.
मुख्यमंत्री ने देर शाम रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन में जो छूट दी गयी है. इसका मतलब यह नहीं है कि छूट मिल गयी, तो छूट जारी ही रहेगी. बल्कि सरकार संक्रमण के फैलाव पर पूरी तरह से नजर रखेगी और यदि कोई भी गड़बड़ी होती है तो दी गयी छूट पर पुनर्विचार किया जाएगा और उस छूट को वापस लिया जा सकता है.