BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में 1108 नये कोरोना संक्रमित मिले,संख्या बढ़कर हुई 83651

by bnnbharat.com
September 30, 2020
in समाचार
कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 
Share on FacebookShare on Twitter


आज 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत
रांची। झारखंड में बुधवार को 1108 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 83651हो गयी है। वहीं आज 13कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। सूबे में अब तक 713 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है। जबकि झारखंड में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 71342 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। स्वस्थ होने वाले 1318 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 11596 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 वार्ड में चल रहा है। राज्य में अब तक 22 लाख 50 हजार 439सैंपल की जांच हो चुकी है।
राज्य में आज सबसे अधिक रांची से 507 नये कोरोना संक्र्रिमत मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 113,बोकारो में 31,चतरा से 11, देवघर में 40, धनबाद में 31, दुमका में 13, गढ़वा में 17, गिरिडीह में 17, गोड्डा में 17, गुमला में 10, हजारीबाग में 10, जामताड़ा में 10, खूंटी में 30, कोडरमा में 42, लातेहार में 10 , लोहरदगा में 11, पाकुड़ में 0 ,पलामू में 28, रामगढ़ में 26, साहेबगंज में 3, सरायकेला में 18, सिमडेगा में 13 और पश्चिमी सिंहभूम में 50 नये मरीज मिले है।
राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर अब बढ़कर 85.28 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 83.30 प्रतिशत से करीब 1.98 प्रतिशत अधिक है। वहीं मृत्यु दर 0.85 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 1.60 प्रतिशत से बेहतर है।

झारखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 700 पार
झारखंड में कोरोना वारयस से मरने वालों का आंकड़ा पूरे 700 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मौतें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिले जमशेदपुर में हुई है।जमशेदपुर में 298 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। जबकि राजधानी रांची में 112 लोगों की और धनबाद में 62 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इन तीन शहरों में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स, एमजीएम और पीएमसीएच हैं।जहां कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. साथ ही जमशेदपुर में टीएमएच को भी कोविड सेंटर बनाया गया है. धनबाद मे सेंट्रल हॉस्पिटल को भी कोविड सेंटर बनाया गया है। जमशेदपुर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का गृह जिला भी है। वे जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस के विधायक हैं। मंत्री लगातार जमशेदपुर में बैठकें भी करते रहे हैं। राहत की खबर यह भी है कि राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 85.28 प्रतिशत हो गया है। जबकि देश में रिकवरी रेट 83.30प्रतिशत हो गया है। सबसे कम पाकुड़ में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। बोकारो में और हजारीबाग में 23-23 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा।
गौरतलब है कि झारखंड में कोरोना से पहली मौत 9 अप्रैल को बोकोरो में हुई थी। लगभग 70 साल का वह बुजुर्ग मरीज बोकारो जिले में गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म के रहने वाले थे। पिछले तीन महीने में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। 12 जुलाई की रात दस बजे जारी आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक पूरे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 202 थी।इसके बाद 80 दिनों में 498 लोगों की जान गई। झारखंड में कोराना का ग्रोथ रेट 1.57 प्रतिशत पर है। जबकि देश में यह 1.41 प्रतिशत पर है। जुलाई महीने की पहली तारीख को तमाम आंकड़े बता रहे थे कि राज्य कोरोना के जद से तेजी से बाहर निकल रहा है, लेकिन बाद में कोरोना ने पलट कर लपेटना शुरू कर दिया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेखोफ हुए अपराधी मेड रोड मे एक स्वर्णकार को गोली मार कर कि घायल

Next Post

29 साल के बाद शनि मार्गी होकर अपनी राशि में प्रवेश होगा, सभी राशियां होंगी प्रभावित

Next Post
29 साल के बाद शनि  मार्गी होकर अपनी राशि में प्रवेश होगा, सभी राशियां होंगी प्रभावित

29 साल के बाद शनि मार्गी होकर अपनी राशि में प्रवेश होगा, सभी राशियां होंगी प्रभावित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d