BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्पेशल ट्रेन से 11378 यात्री पहुंचे धनबाद, स्वागत करते हुए दिया गया गुलाब का फूल

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
स्पेशल ट्रेन से 11378 यात्री पहुंचे धनबाद, स्वागत करते हुए दिया गया गुलाब का फूल

स्पेशल ट्रेन से 11378 यात्री पहुंचे धनबाद, स्वागत करते हुए दिया गया गुलाब का फूल

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:  वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के तीसरे चरण में विभिन्न राज्यों में फंसे झारखंड के विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों, यात्रियों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल पर विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया.

इसमें हैदराबाद से हटिया तथा शैक्षणिक नगरी कोटा, कोझिकोड, सूरत, लिंगमपल्ली, चेन्नई तथा बोलारम से धनबाद के बीच 9 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया.

वहीं, उपायुक्त अमित कुमार के निर्देशानुसार मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) के अनुसार ट्रेन से उतरने वाले प्रवासी श्रमिकों के बीच शारीरिक दूरी का पालन किया गया. प्रवासी श्रमिकों के प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई. सेनिटाइजर से हैंड वॉश कराया गया.

झारखंड में उनका स्वागत करते हुए गुलाब फूल दिया गया. अंत में अल्पाहार और पानी देकर प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित जिले के लिए बड़ी बस, छोटी बस और छोटे वाहन में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

2 मई से लेकर 16 मई तक धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 11378 यात्रि स्पेशल ट्रेन से पहुंचे. सबसे पहले 2 मई को हैदराबाद के 44 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे. 3 मई को शैक्षणिक नगरी कोटा से स्पेशल ट्रेन संख्या 09815 से 956 विद्यार्थी धनबाद पहुंचे. इसमें धनबाद के 201 विद्यार्थी शामिल थे.

4 मई को 1175 श्रमिकों को लेकर कोझिकोड से धनबाद आने वाली ट्रेन संख्या 06081 में धनबाद के 23 प्रवासी श्रमिक थे.  6 मई को सूरत से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09075 में 1233 प्रवासी श्रमिकों में धनबाद के 2 प्रवासी श्रमिक शामिल थे.

7 मई को पुनः सूरत से चलने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09343 में 1198 प्रवासी श्रमिक थे. जिसमें सर्वाधिक गिरिडीह के 1094 श्रमिक थे. इस ट्रेन में धनबाद का एक भी प्रवासी श्रमिक नहीं था. 8 मई को लिंगमपल्ली से चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 07014 में धनबाद के 19 सहित कुल 1250 प्रवासी श्रमिक थे.

11 मई को सूरत से 1203 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन संख्या 09625 में गिरिडीह के 848 श्रमिक थे. इस ट्रेन में धनबाद का एक भी श्रमिक सवार नहीं था. 15 मई को चेन्नई से पहुंची स्पेशल ट्रेन संख्या 0614 में 1340 प्रवासी श्रमिक थे. इसमें धनबाद के 64, पश्चिम बंगाल के बर्धमान और पुरुलिया के एक-एक तथा बिहार के औरंगाबाद का एक प्रवासी श्रमिक थे.

15 मई को ही कोझिकोड से 1474 प्रवासी श्रमिकों को लेकर धनबाद पहुंची स्पेशल ट्रेन संख्या 06141 में धनबाद के 41 श्रमिक थे. शनिवार 16 मई 2020 को बोलारम से 1505 प्रवासी श्रमिकों को लेकर धनबाद पहुंची स्पेशल ट्रेन संख्या 07622 में धनबाद के 142 प्रवासी श्रमिक पहुंचे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्ज के तले दब जाएंगे किसान-मजदूर, सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये: रामेश्वर उरांव

Next Post

शिवराज ने बदला कमलनाथ सरकार का एक और फैसला

Next Post
शिवराज ने बदला कमलनाथ सरकार का एक और फैसला

शिवराज ने बदला कमलनाथ सरकार का एक और फैसला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d