BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

24 घंटे के अंदर 114 पुलिसकर्मी हुए कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार
24 घंटे के अंदर 114 पुलिसकर्मी हुए कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस की सबसे बड़ी मार महाराष्ट्र पर पड़ी है. राज्य में सबसे ज्यादा खतरा पुलिस और डॉक्टर के ऊपर है जो इस बीमारी से सामने से लड़ रहे हैं.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 114 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और एक पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस से मौत हुई है. बता दें कि राज्य में अभी तक 62,228 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 2,098 लोगों की वायरस संक्रमण से मौत हुई है.

महाराष्ट्र पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 114 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए हैं. कोरोना संक्रमण के चलते एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो गई है.

राज्य में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 2,325 हो गई है. अब तक कुल 26 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई है.

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले कुल पुलिसकर्मियों में से 16 मुंबई से, तीन अन्य नासिक ग्रामीण से, दो पुणे और एक-एक सोलापुर शहर, सोलापुर ग्रामीण, ठाणे और मुंबई एटीएस से हैं.

अधिकारी ने कहा कि इन कोविड-19 रोगियों में से 249 पुलिस अधिकारी जबकि 1,962 कांस्टेबुलरी रैंक के कर्मी हैं. उन्होंने कहा कि इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. बता दें कि एक दिन पहले भी 116 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी सरकार 2.0 के एक साल हुए पूरे, आत्मनिर्भर भारत की रखी नींव

Next Post

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Next Post
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d