- जिला प्रशासन द्वारा द्वारा उपलब्ध कराया गया सभी को मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन
- मौके पर इमरजेंसी सेवा हेतु मौजूद रही मेडिकल टीम
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पर्याप्त वाहनों के माध्यम से सभी को अपने- जिला गया भेजा
रामगढ़: बृहस्पतिवार की सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु से विशेष ट्रेन संख्या 06529 के माध्यम से आ रहे 1151 प्रवासी/ मजदूर नागरिक रामगढ़ जिला के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचे. मौके पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों का स्वागत किया गया.
इस दौरान उपायुक्त संदीप सिंह ने सभी अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क, सैनिटाइजर, भोजन आदि उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित रूप से सभी को अपने-अपने जिले भेजने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
प्रवासी मजदूरों/नागरिकों के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचने के पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री जी सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण कर सभी को उनके उनके जिले भेजने हेतु कि गयी व्यवस्था का पुनः निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारीयों एवं पुलिस कर्मियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया.
- सभी प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को अपने-अपने जिला भेजने हेतु जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई थी.
- जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को उनके वाहनों में ही पर्याप्त संख्या में भोजन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराया गया.
- प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को उनके उनके जिला तक भेजने हेतु की गई पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की इमरजेंसी सेवा हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही.
- सभी प्रवासी मजदूरों/नागरिकों के उनके जिले में पहुंचने के बाद संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी.

