देश में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron का कहर जारी है, इसी बीच एक अच्छी खबर आई है कि जल्द ही 12-14 साल के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी. ntagi ग्रुप के चीफ डॉ एन के अरोड़ा (dr. n k arora) ने कहा कि मार्च से इन बच्चों को वैक्सीन लगेगी.
अरोड़ा ने कहा, ‘जनवरी के अंत तक 15-17 साल के 7.4 करोड़ बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग जाएगी. इसके बाद फरवरी के अंत इन बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग जाएगी. इसके बाद हम 12-14 साल के बच्चों को फरवरी के अंत से या फिर मार्च के शुरू से वैक्सीन देना शुरू कर सकते हैं.’
बता दें कि , देश में अबतक 15-17 साल के तीन करोड़ से ज्यादा बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है. 15-17 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन तीन जनवरी से शुरू हुई थी. 12 दिनों में ही इस उम्र के करीब 45 फीसदी बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है.
स्रोत: नवभारत टाइम्स

