BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए पहले दो घंटे में 12.01 फीसदी मतदान

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in Uncategorized
अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए पहले दो घंटे में 12.01 फीसदी मतदान

अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए पहले दो घंटे में 12.01 फीसदी मतदान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ. ठंड के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गयी. पहले दो घंटे में इन 16 सीटों के लिए 12.01 प्रतिशत मतदान की खबर है.

भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राजमहल विधानसभा सीट के लिए सुबह नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत, बोरियो में 10.82, बरहेट में 10.83, लिट्टीपाड़ा में 13.10, पाकुड़ में 14,30, महेशपुर में 15.77, शिकारीपाड़ा में 8.59, नाला में 12.13, जामताड़ा में 9.80, दुमका में 9.70, जामा में 7.80, जरमुंडी में 10.20, सारठ में 11.59, पोड़ैयाहाट में 14.52, गोड्डा में 13.93 और महगामा विधानसभा सीट के लिए 15.79 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा पहले दो घंटे में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है.

संताल परगना प्रमंडल के छह जिलों में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह देख जा रहा है. साहेबगंज जिले में राजमहल, बोरियो और बरहेट, पाकुड़ जिले में लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ तथा महेशपुर, जामताड़ा जिले में नाला और जामताड़ा, दुमका जिले में शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा और जरमुंडी, देवघर जिले में सारठ और गोड्डा जिले में पोडैयाहाट, गोड्डा और महगामा विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे है. भारत निर्वाचन आयोग की देखरेख में इन सीटों के लिए स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी है.

इन सभी सीटों के लिए कुल 5389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण क्षेत्र में 5120 मतदान केंद्र अवस्थित है. ये सभी मतदान केंद्र 4096 मतदान केंद्र भवनों में स्थित है. इन मतदान केंद्रों में कुल 40,05,287 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली. इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 41,505 और 49,446 दिव्यांग मतदाता भी वोट डाल पाएंगे. चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों में 2065 व्हील चेयर और 7505 वोलेंटियर्स की तैनाती की गई है. इसके अलावा उन्हें घर से मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए 2766 वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक और कोल व्यवसायी पर अपराधियों ने चलायी गोली, बाल बाल बचे

Next Post

मैक्लुस्कीगंज का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस, घास पर जमी ओस की बूंंदें

Next Post
मैक्लुस्कीगंज का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस, घास पर जमी ओस की बूंंदें

मैक्लुस्कीगंज का पारा शून्य डिग्री सेल्सियस, घास पर जमी ओस की बूंंदें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d