देवघर:- देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
जिले के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि इन सभी साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी सारठ थाना क्षेत्र से हुई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 मोबाइल 21 सीम कार्ड बरामद किया है.साथ ही दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बन कर बैंक ग्राहकों को लाखों का चूना लगाते थे.

