BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाव हादसा में 12 की मौत, 21 लोगों की तलाश जारी

by bnnbharat.com
September 16, 2019
in समाचार
नाव हादसा में 12 की मौत, 21 लोगों की तलाश जारी
Share on FacebookShare on Twitter

अमरावती: आंध्रप्रदेश में नाव डूबने की दुर्घटना में एक नवजात बच्चे समेत चार लोगों के शव सोमवार सुबह मिलने से अब मरने वालों की संख्या 12 हो गई है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

नौसेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य अधिकारी लापता 21 लोगों की गहन तलाश में जुटे हैं.

राज्य आपदा प्रबंधक अथॉरिटी (एसडीआरएफ) के सूत्रों ने बताया कि रविवार रात तक आठ लोगों के शव नदी से निकाले गए थे और सोमवार सुबह अन्य चार शव पूर्वी गोदावरी जिले के दुर्घटनास्थल कछुलूर से बरामद किए गए.

नौसेना के एक हेलीकॉप्टर और ओएनसीजी के एक हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया गया है जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कर्मचारी आठ नावों का इस्तेमाल लोगों की तलाश के लिए कर रहे हैं.

दोवालेश्वरम के सर आर्थयर कॉटन बराज के दरवाजे बंद कर दिए गए ताकि लोगों के शव बहकर नीचे न चले जाएं. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने दु्र्घटनास्थल का हवाई दौरा किया है.

दरअसल रॉयल वशिष्ठ नाम की नाव प्राकृतिक छटा वाले पापीकोंडला जा रही थी. नदी के मध्य में पहुंचने पर नौका दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ऐसा प्रतीत होता है कि नौका किसी बड़ी चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टुटगुंटा के ग्रामीणों ने 27 लोगों को इस दुर्घटना में बचाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिल्म शकुंतला देवी का टीजर रिलीज

Next Post

मैडी लविशा की भोजपुरी फिल्म “भगवा क्षत्रिय” का ऑफिसियल लुक जारी

Next Post
मैडी लविशा की भोजपुरी फिल्म “भगवा क्षत्रिय” का ऑफिसियल लुक जारी

मैडी लविशा की भोजपुरी फिल्म "भगवा क्षत्रिय" का ऑफिसियल लुक जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d