जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था तारिका विचार मंच प्रयाग के 38 वें राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रयागराज के बारह साहित्यकार शामिल किए गए हैं जिससे स्थानीय साहित्यकारों में खुशी की लहर व्याप्त है.
तारिका विचार मंच द्वारा दिए गए नामित सम्मान में बाबा कल्पनेश देवीचरण पांडेय, डॉ शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल, ईश्वर शरण शुक्ल, विजय शंकर पांडेय, अशोक कुमार स्नेही, राजेंद्र शुक्ला, आनंद नारायण शुक्ल, विपिन कुमार सोनी, निगम प्रकाश कश्यप, डॉ हरि कृष्ण पाण्डेय, शोभा पाण्डेय शामिल हैं.
उपरोक्त साहित्यकारों को सम्मानित किए जाने पर प्रयागराज के साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है और सम्मानित साहित्यकारों को बधाई दी गई है. खुशी जाहिर करने और बधाई देने वालों में डॉ बालकृष्ण पांडे जगदंबा प्रसाद शुक्ला, कोटेश्वर त्रिपाठी चिरकुट इलाहाबादी , उमेश चंद्र श्रीवास्तव, बबलू सिंह बहियारी, डॉक्टर रामलखन चौरसिया ,अशोक गुप्ता ,रत्नेश द्विवेदी रामनाथ त्रिपाठी रसिकेश ,विजय चितौरी, राम लखन प्रजापति , डॉ अमरनाथ सिंह , डॉ त्रिलोकी सिंह , सुरेश चंद्र शर्मा, रत्नाकर तन्हा, बुद्धि राम बिमल , बालेंदु मिश्र सारंग बृजेश पांडेय विभात आलोक मिश्र मुकुंद राकेश कुमार मालवीय आदि शामिल हैं.

