मोतिहारी: मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमित व्यक्ति सामने आ रहे हैं. सोमवार को भी 12 लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट पोजिटिव आया है, जिसमें मोतिहारी सदर के छह,फेनहारा प्रखंड के 2, बनकटवा,हरसिद्धि और चकिया का एक-एक कोरोना मरीज शामिल है.
जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 272 है. वहीं, इस वायरस के कारण 6 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही0 266 मरीज ठीक हुए हैं और कुल 48 एक्टिव मामले हैं.
12 लोग कोरोना संक्रमित
सिविल सर्जन ने बताया कि 12 लोगों का कोरोना जांच रिपोर्ट पोजिटिव आया है. जिन्हें ट्रेस कर लिया गया है और उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है. सिविल सर्जन ने जिलेवासियों से अपील किया कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग पालन करें और मास्क का उपयोग करें.

