पटना : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन सैकड़ों की संख्या में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने नए अपडेट में बिहार में 120 और कोरोना पॉजिटव मरीज मिलने की पुष्टि की है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6475 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक बिहार में कोरोना से 36 लोगों की मौत हो चुकी है.

