सिमडेगा: मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के आज 29 दिसम्बर 2020 को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिमडेगा जिला से तीन बसों में 120 लोगों को अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने रवाना किया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा, अंचलाधिकारी सिमडेगा एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

