BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1201 प्रवासी मजदूर व नागरिक पहुंचे बरकाकाना रेलवे स्टेशन, भेजा गया घर

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in समाचार
1201 प्रवासी मजदूर व नागरिक पहुंचे बरकाकाना रेलवे स्टेशन, भेजा गया घर

1201 प्रवासी मजदूर व नागरिक पहुंचे बरकाकाना रेलवे स्टेशन, भेजा गया घर

Share on FacebookShare on Twitter
  • जिला प्रशासन द्वारा द्वारा उपलब्ध कराया गया सभी को मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन

  • मौके पर मौजूद मेडिकल टीम द्वारा प्रवासी मजदूरों नागरिकों को उपलब्ध कराई गई इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाए

  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पर्याप्त वाहनों के माध्यम से सभी को अपने- जिला गया भेजा

रामगढ़: सोमवार की शाम पंजाब से विशेष श्रमिक ट्रेन के माध्यम से आ रहे 1201 प्रवासी मजदूर/ नागरिक रामगढ़ जिला के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचे. मौके पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों का स्वागत किया गया.

प्रवासी मजदूरों/नागरिकों के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पहुंचने के पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण कर सभी को उनके उनके जिले भेजने हेतु की गयी व्यवस्था का पुनः निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारीयों एवं पुलिस कर्मियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान अपर समाहर्ता जुगनू मिंज ने सभी अधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क, सैनिटाइजर, भोजन आदि उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित रूप से सभी श्रमिकों/लोगों को अपने-अपने जिले भेजने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जिला प्रशासन द्वारा की गई माईकिंग की व्यवस्था

प्रवासी मजदूरों नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा पूरे बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर में माइकिंग की व्यवस्था की गई थी. इसके माध्यम से समय-समय पर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

पर्याप्त वाहनों के माध्यम से भेजा गया सभी को अपने घर

सभी प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को अपने-अपने जिला भेजने हेतु जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई थी.

वाहनों में ही उपलब्ध कराया गया मास्क, सैनिटाइजर एवं भोजन

जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को उनके वाहनों में ही पर्याप्त संख्या में भोजन, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराया गया.

मेडिकल टीम के द्वारा प्रवासी मजदूरों/नागरिकों को उपलब्ध कराई गई इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं

पूरी प्रक्रिया के दौरान आज जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त की गई मेडिकल टीम बरकाकाना रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद रही एवं उनके द्वारा आने वाले प्रवासी मजदूरों/ नागरिकों को इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन का और सख्ती से होगा अनुपालन, निर्देश जारी

Next Post

सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से होंगी आयोजित

Next Post
सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से होंगी आयोजित

सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से होंगी आयोजित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d