BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल मरांडी समेत 1261 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर हुई 77709

by bnnbharat.com
September 26, 2020
in समाचार
जेलों में बंद या सजायाफ्ता, राजनीतिक बंदी को पैरोल पर रिहा किया जाना चाहिए: बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

छह मरीजों की हुई मौत, 83.02 प्रतिशत मरीज स्वस्थ

रांची: झारखंड में शुक्रवार को बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत 1261 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 77709 हो गयी है.

वहीं आज 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी. सूबे में अब तक 661 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है, जबकि झारखंड में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 64515 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. स्वस्थ होने वाले 1270 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली. वहीं 12533 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 वार्ड में चल रहा है. राज्य में अब तक 19 लाख 90 हजार 078 सैंपल की जांच हो चुकी है.

राज्य में आज भी सबसे अधिक रांची से 410 नये मरीज मिले, वहीं पूर्वी सिंहभूम से 144, धनबाद से 88, देवघर से 75, खूंटी से 63, पश्चिमी सिंहभूम से 59, हजारीबाग से 58, गिरिडीह से 47, बोकारो से 44, लोहरदगा से 41, सराईकेला से 40, गढ़वा से 37, पलामू से 28, रामगढ़ से 22, कोडरमा से 18, दुमका से 15, सिमडेगा से 14, गोड्डा से 14, जामताड़ा से 10, लातेहार से 11, पाकुड़ से 7, गुमला से 7, साहेबगंज से 6 और चतरा से 3 नये मरीज मिले है.

राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर अब बढ़कर 83.02 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 81.70 प्रतिशत से करीब 1.32 प्रतिशत अधिक है. वहीं मृत्यु दर 0.84 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 1.60 प्रतिशत से बेहतर है.  

बाबूलाल मरांडी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की कोरोना जांच जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. बाबूलाल मरांडी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि  कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने अपना टेस्ट करवाया और उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे सभी के आशीर्वाद से जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और पुनः जनसेवा में जुट जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, उन सभी से आग्रह है आप सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होगा उलगुलान, लोग सड़कों पर उतरेंगे: हेमन्त सोरेन

Next Post

विनय चौबे को ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के एमडी का प्रभार

Next Post
विनय चौबे को ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के एमडी का प्रभार

विनय चौबे को ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के एमडी का प्रभार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d