रांची: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी झारखंड के विभिन्न जिलों में 128 कोविड-19 संक्रमित नये मरीज मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1551 हो गयी है.
राज्य में आज 2072 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 128 रिपोर्ट पॉजिटिव और 1944 निगेटिव रिपोर्ट आयी. इसके साथ ही झारखंड में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 951 हो गयी है और 592 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है.
राज्य में आज बोकारो जिले में 2, चतरा में 5, पूर्वी सिंहभूम में 20, गिरिडीह में 19, हजारीबाग में 7, खूंटी में 2, कोडरमा में 12, लोहरदगा में 5, पाकुड़ में 12, पलामू में 7, रामगढ़ में 2, सरायकेला में 2 और सिमडेगा में 31 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 2 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है.
चतरा जिले में आज जिले में हुई पांच नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. जिले के उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने ने बताया कि तीन दिनों में चतरा जिले में अब तक 28 संक्रमित मरीजों की पहचान हो चुकी है.
इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले में 07 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान हुई है जिसमें 4 बहरागोडा, 1 पोटका, 1 मानगो तथा 1 सोमायडीह के व्यक्ति शामिल हैं. संक्रमित व्यक्तियों में 3 का पुणे, 2 मुम्बई, 1 हरियाणा एवं 1 का गुजरात का ट्रेवल हिस्ट्री है तथा पूर्व में ही सभी को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था. कोरोना संक्रमण का पहचान होने पर संक्रमितों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है.

