BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई आतंकी हमले की 12वीं बरसी आज

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
मुंबई आतंकी हमले की 12वीं बरसी आज
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले की आज 12वीं बरसी है. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुंबई में हुए इस हमले को भारत पर हुए सबसे बड़े हमलों में से एक माना जाता है. 

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन. यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा.’

मुंबई में शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए होगा कार्यक्रम

वहीं, मुंबई पुलिस शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें महामारी की वजह से सिर्फ सीमित संख्या में लोग शिरकत करेंगे.इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम दक्षिण मुंबई में पुलिस मुख्यालय में नवनिर्मित स्मारक स्थल पर होगा. इसमें शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजन शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख, पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जयसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे और गोलीबारी की थी जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे तथा कई लोग घायल हुए थे. इस दौरान एनएसजी और अन्य सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादियों को ढेर कर दिया था तथा अजमल आमिर कसाब नाम के आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई.

हमले में जान गंवाने वालों में तत्कालीन एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक काम्टे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर भी शामिल थे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वृद्धि को देखते हुए बिहार सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post

चक्रवात ‘निवार’: तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव

Next Post
तूफान निवार का झारखंड में दिखेगा असर, 26 व 27 को विभिन्न हिस्सों में होगी बारिश

चक्रवात 'निवार': तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d