रांची: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II) 2020 परीक्षा दिनांक 08 नवंबर 2020 को आयोजित की गई है. प्रथम पाली में परीक्षा 9:00 बजे पूर्वाहन से 11:00 बजे पूर्वाह्न, द्वितीय पाली में मध्याह्न 12:00 बजे अपराह्न से 02:00 अपराह्न एवं तृतीय पाली में अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे 13 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी.
इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है.
जो निम्न है-
- सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों व कर्मचारियों को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना.
- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना.
- सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉलवर, बम, बारूद आदि लेकर चलना.
- सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना.
- किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना.
- परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह निषेधाज्ञा दिनांक 08 नवंबर 2020 को प्रातः 06: 00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.

