BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी में देर रात 13 IAS और 3 IPS का हुआ ट्रांसफर

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
यूपी में देर रात 13 IAS और 3 IPS का हुआ ट्रांसफर
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल कर रहे हैं. एक बार फिर सीएम योगी ने 13 आईएएस और 3 आईपीएस का ट्रांसफर किया है. इस फेरबदल में 5 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं.

किसका कहां हुआ तबादला

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन को बस्ती का डीएम नियुक्त किया गया है. वहीं जौनपुर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का भी ट्रांसफर किया गया है, उन्हें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम निदेशक के पद पर तैनात किया गया है.

बदायूं के डीएम दिनेश कुमार सिंह का तबादला करते हुए उन्हें जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कुमार प्रशांत को बदायूं का डीएम बनाया गया है.

बस्ती की डीएम माला श्रीवास्तव को उनके पद से हटाकर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग दिया गया है.

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस का भी तबादला किया गया है. उन्हें प्रोजेक्ट डायरेक्टर ग्रेटर शारदा क्षेत्र का विकास प्राधिकारी बनाया गया है.

गाजीपुर के डीएम बालाजी को हटाकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के प्रबंध निदेशक का पद दिया गया.

श्रावस्ती के डीएम ओमप्रकाश आर्य का तबादला करके गाजीपुर का डीएम बनाया गया है. इतना ही नहीं अपर आयुक्त वाणिज्यकर यीशु रूस्तगी को श्रावस्ती का नया डीएम बनाया गया है.

सूर्यमणि लालचंद को अपर आयुक्त वाणिज्यकर मुख्यालय में अपर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है.

अपर खाद्य आयुक्त संतोष कुमार का तबादला करते हुए उन्हें लखनऊ का संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया.

अनिल कुमार अपर आयुक्त खाद्य आयुक्त बनाया गया है. जबकि विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त अमृत त्रिपाठी का भी ट्रांसफर कर दिया गया, उन्हें विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है.

सितंबर में भी हुए थे ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने सितंबर में भी यूपी के 20 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजय प्रसाद और आलोक कुमार तृतीय को अपना सचिव नियुक्त किया था. इसके साथ ही मुकेश मेश्राम को लखनऊ का कमिश्नर, अनिल गर्ग को यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी, मनीष चौहान को खाद्य एवं रसद विभाग का आयुक्त, संजय आर भुसरेड्डी को आयुक्त गन्ना विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

WhatsApp पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला शातिर गिरफ्तार

Next Post

सांसद महेश पोद्दार के निशाने पर नगर विकास विभाग, ट्वीट कर कहा- फिर फंसेगा रातू रोड फ्लाईओवर का मामला

Next Post
सांसद महेश पोद्दार के निशाने पर नगर विकास विभाग, ट्वीट कर कहा- फिर फंसेगा रातू रोड फ्लाईओवर का मामला

सांसद महेश पोद्दार के निशाने पर नगर विकास विभाग, ट्वीट कर कहा- फिर फंसेगा रातू रोड फ्लाईओवर का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d