राजस्थान: राजस्थान के बूंदी जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां बारातियों से भरी एक मिनी बस मेज नदी में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत होने की सूचना है. हादसे से हड़कंप का माहौल है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
बूंदी कलेक्टर अतर सिंह नेहरा ने बुधवार को बताया कि बस में सवार लोग कोटा के दादाबाड़ी इलाके से सवाई माधोपुर बारात में मायरा जा रहे थे. इस दौरान बुधवार सुबह बस मेज नदी के पुल से गिर गई. उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पतलाल पहुंचाया जा रहा है.

