रांची:- वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्रव राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की जारी है. इसी क्रम में आज दिनांक 25 मार्च 2021 को कार्यपालक दंडाधिकारी सदर राकेश रंजन उरांव ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर कचहरी चौक क्षेत्र में विभिन्न 100 दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की.
जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस दिया गया.
जांच के क्रम में 18 दुकानों-प्रतिष्ठानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया. सभी को नोटिस देते हुए आगे दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई.
इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सदर राकेश रंजन उरांव ने मास्क जांच अभियान भी चलाया. उन्होंने बिना मास्क चलने वाले लोगों को हिदायत देते हुए मास्क भी दिए.