BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैवानियत की हदे पार: 13 साल के लड़के का जबरन ऑपरेशन कर लिंग परिवर्तन कराया, गैंगरेप कर सड़कों पर मंगवाई भीख

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
हैवानियत की हदे पार: 13 साल के लड़के का जबरन ऑपरेशन कर लिंग परिवर्तन कराया, गैंगरेप कर सड़कों पर मंगवाई भीख
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली के गीता नगर कॉलोनी इलाके में एक नाबालिह लड़के का चार वर्ष पहले कथित तौर पर लिंग परिवर्तन के लिए जबरन ऑपरेशन कराया गया और कुछ लोगों ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया. दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी. बयान में कहा गया है कि पीड़ित लड़के की कुछ लोगों से चार वर्ष पहले एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी. वे लोग उस लड़के को डांस सिखाने और काम दिलाने के नाम पर मंडावली ले गए थे.

इसमें कहा गया कि शुरुआत में उसने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और इसके लिए उसे कुछ पैसे भी मिले, लेकिन कुछ वक्त बाद वे लोग उसपर दबाव बनाने लगे और कहने लगे कि वह अब उन्हें छोड़कर घर नहीं जा सकता तथा उसे उन्हीं लोगों के साथ मंडावली में ही रहना होगा.

बयान में कहा गया कि लड़के को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ मारपीट की गई. लिंग परिवर्तन के लिए लड़के का जबरन ऑपरेशन कराया गया और उस वक्त उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष थी. लड़के ने कहा कि उसे हार्मोन्स की कुछ ऐसी दवाएं दी गईं जिससे वह लड़िकयों जैसा दिखने लगे. बयान में कहा गया है कि आरोपियों ने लड़के से कई बार दुष्कर्म किया और उससे सड़कों पर भीख भी मंगवाई.

बयान में यह भी कहा गया कि कुछ माह बाद उसके जानने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी मंडावली लाया गया और उसे भी शारीरिक प्रताड़ना दी गई तथा यौन शोषण किया गया. आरोपी उसका भी ऑपरेशन कराने की फिराक में थे. बयान में कहा गया कि पिछले वर्ष मार्च में लॉकडाउन के दौरान दोनों किसी तरह भागने में सफल रहे और लड़का अपनी मां के पास पहुंच गया. मां ने दोनों लोगों को किराए पर मकान लेकर दिया, लेकिन आरोपी उनको तलाशते हुए वहां भी पहुंच गए और उनके साथ मारपीट कर उन्हें वापस मंडावली ले गए. इसमें कहा गया कि आरोपियों ने फिर उनके साथ दुष्कर्म किया.

बयान में कहा गया है कि दोनों कुछ दिन बाद बचकर निकल गए और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से एक वकील ने उन्हें दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में पहुंचाया. अयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह स्तब्ध कर देने वाली और भयावह घटना है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीकाकरण के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी, उम्मीद करता हूं कि कोरोना टीका देश के लिए वरदान साबित होगाः सीएम

Next Post

सीएम से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Next Post
सीएम से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

सीएम से मिले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d