BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

13 साल पहले आज ही टीम इंडिया ने T20 में रचा था इतिहास, हीरो बना ये ‘नौसिखिया’ बॉलर

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
13 साल पहले आज ही टीम इंडिया ने T20 में रचा था इतिहास, हीरो बना ये ‘नौसिखिया’ बॉलर
Share on FacebookShare on Twitter

-जोहानिसबर्ग में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धूल चटाई थी                                                                          

 -महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता                                                                              

 -निर्णायक ओवर में तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा के आगे पस्त हुआ पाक

रांची: 13 साल पहले आज (24 सितंबर) ही टीम इंडिया ने टी-20 प्रारूप में इतिहास रचा था. 2007 में इसी दिन जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धूल चटाकर भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण की चैम्पियन बनी थी. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 1983 के बाद किसी विश्व खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी.

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा था. फिर भी भारतीय टीम की इस शानदार जीत में कुछ खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा, जिनके बिना हम वह खिताब नहीं जीत पाते.

इनका प्रदर्शन लाजवाब

1. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में गौतम गंभीर ने 75 रनों की पारी खेलकर भारतीय पारी संभाली थी. वह गंभीर की ही पारी थी, जिसकी मदद से टीम ने 157/5 रन का स्कोर खड़ा किया था.

2.इरफान पठान ने शानदार प्रदर्शन किया. खासकर फाइनल के अपने कोटे के 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. जिसकी बदौलत वह फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने थे.

3. आरपी सिंह ने पूरे टूर्नांमेंट के 7 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे. द.अफ्रीका के खिलाफ उनकी गेंदबाजी (4-0-13-4) की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. फाइनल में भी पाकिस्तान को 3 विकेट झटके दिए थे.

… लेकिन जोगिंदर शर्मा बन गए हीरो-

उस फाइनल के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. कप्तान धोनी ने नौसिखिए गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को गेंद थमा दी. भारतीय फैंस की सांसें मिस्बाह उल हक के क्रीज पर होने की वजह से अटकी हुई थीं. हर तरफ सवाल उठने लगे- आखिर जोगिंदर को गेंदबाजी क्यों दी गई..? लेकिन… उस निर्णायक ओवर ने इस नए नवेले तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को रातों रात स्टार बना दिया.

आखिरी ओवर: जोगिंदर vs मिस्बाह

पाकिस्तान को जीतने के लिए उस आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे

1. जोगिंदर ने पहली गेंद वाइड फेंकी.

2. अगली गेंद, जो वाइड के बदले फेंकी गई, मिस्बाह चूक गए. रन नहीं बना.

3. इसके बाद जोगिंदर फुलटॉस फेंक गए, जिस पर मिस्बाह ने छक्का जड़कर पाकिस्तानी उम्मीदों को फिर जगा दिया.

4. इस गेंद ने भारत को झूमने का मौका दे दिया. मिस्बाह ने स्कूप शॉट खेलते हुए गेंद को शॉर्ट फाइन-लेग ओर उछाल दिया, जिसे श्रीसंत ने लपक लिया… यानी टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप लपक लिया. और भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप 5 रनों से जीत लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 दिनों में 10 किलो वजन कम करने की अचरर भारद्वाज ने ली चुनौती

Next Post

लंच ब्रेक… बहुत याद आता है लिट्टी चोखा से लेकर राजमा चवल

Next Post
लंच ब्रेक… बहुत याद आता है लिट्टी चोखा से लेकर राजमा चवल

लंच ब्रेक... बहुत याद आता है लिट्टी चोखा से लेकर राजमा चवल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d