रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी हुआ है और शुक्रवार को रिकॉर्ड 291 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5096 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार रात 10.00बजे जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गयी, इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर 46 हो गयी है। वही अब तक 2577 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है और 2473 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है.
राज्य में शुक्रवार को भी सबसे अधिक 60 मरीज रांची जिले ही मिले, वहीं चतरा से रिकॉर्ड 57 संक्रमित मरीजों की आज पहचान हुई। लातेहार जिले में भी 42, साहेबगंज में 22, गढ़वा में 23, बोकारो में 15, गिरिडीह में 10, पश्चिमी सिंहभूम में 16, देवघर में 1, धनबाद में 6, दुमका में 4, पूर्वी सिंहभूम में 3, गुमला में 4, हजारीबाग में 2, जामताड़ा में 1, खूंटी में 4, लोहरदगा में 4, पाकुड़ में 3, रामगढ़ में 5, सरायकेला और सिमडेगा में चार-चार नये संक्रमित मिले। आज सिर्फ पलामू और गोड््डा जिले में कोई नया ंसक्रमित मरीज नहीं मिला,बाकी सभी 22 जिलों में संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है.
इधर,राज्य में रिकवरी दर घटकर 50.56 प्रतिशत पहुंच गया है, एक समय में झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का दर करीब 77 प्रतिशत तक जा पहुंचा था, वहीं मृत्यु दर बढ़कर अब 0.90 प्रतिशत हो गयी है.