BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोरीवली से लौटे 1332 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वागत

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in समाचार
बोरीवली से लौटे 1332 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वागत

बोरीवली से लौटे 1332 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter

जसीडीह : केंद्र और राज्य सरकार की पहल के बाद लॉक डाउन की वजह से बोरीवली में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिक  आज स्पेशल ट्रैन के माध्यम से जसीडीह स्टेशन पहुंचे.  इस दौरान वरीय अधिकारियों द्वारा सभी श्रमिकों व उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु शुभकामनाएं दी गयी. तत्पश्चात बाहर से यहां आने वाले सभी मजदूरों को सर्वप्रथम ट्रैन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई.
ज्ञात हो कि कुल 1332 प्रवासी श्रमिकों में से पलामू के 55, कोडरमा के 160, गढ़वा के 18, दुमका के 35, गिरिडीह के 235, धनबाद के 45, लातेहार के 22, पाकुड़ के 19, सिमडेगा के 23, हजारीबाग के 180, गोड्डा के 83, प0 सिंहभूम के 25, पूर्वी सिंहभूम के 25, गुमला के 61, सरायकेला खड़सवा के 13, साहेबगंज के 24, खूंटी के 22, रांची के 56, लोहरदगा के 16, जामताड़ा के 22, बोकारो के 48, रामगढ़ के 19, चतरा के 77, देवघर के 89 प्रवासी श्रमिकों को स्पेशल ट्रेन से जसीडीह स्टेशन लाया गया.
इस दौरान आने वाले सभी मजदूरों के बीच नास्ता, पानी का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे सभी को मास्क का उपयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ व सुरक्षित रहें.
श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया है एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु वैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया है.  इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था के लिए जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनात पूर्व से ही कि गई थी.
श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए फूड पैकेट व पेयजल के साथ बच्चों हेतु चॉकलेट और केक की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही की गई थी.  जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइज्ड बसों में बैठाकर मजदूरों को घर के लिए रवाना किया गया.
इस मौके पर  अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद, प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीना, रेलवे के अधिकारी, मानस कुमार मिश्रा, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निजी विद्यालयों के समक्ष शिक्षा मंत्री की बेबसी दुर्भाग्यपूर्ण : गौतम सिंह

Next Post

CoronaUpdates: झारखंड में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 470, गुमला से 2 और नए मरीज की पुष्टि

Next Post
CoronaUpdates: झारखंड में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 470, गुमला से 2 और नए मरीज की पुष्टि

CoronaUpdates: झारखंड में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 470, गुमला से 2 और नए मरीज की पुष्टि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d