नई दिल्ली:- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 13,496 नए मामले सामने आए हैं, 7972 लोग ठीक हुए हैं और 81 मरीजों की मौत हुई है. यहां अब कोरोना के कुल मामले सात लाख 50 हजार 156 हो गए हैं. इनमें से छह लाख 95 हजार 210 मरीज ठीक हो चुके हैं और 11,436 की मौत हुई है. दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,436 पर पहुंच गई है.

