1601 कोरोना संक्रमित इलाजरत
रांची:- झारखंड में शनिवार को 137 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 115529 हो गयी है. आज 1 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई. सूबे में अब तक 1035 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का दर बढ़कर 97.71 प्रतिशत तक जा पहुंचा है. पाकुड़ जिला पूरी तरह से कोरोना से मुक्त हो चुका है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 9.00 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक 112892 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. स्वस्थ होने वाले 159 लोगों को आज अस्पताल से छुट्टी मिली. वहीं 1601 सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है. राज्य में अब तक 48लाख 38 हजार 094 सैंपल की जांच हो चुकी है.
राज्य में आज सबसे अधिक रांची से 70 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 16, बोकारो में 3 , चतरा से 1, देवघर में 4, धनबाद में 9, दुमका में 1, गढ़वा में 4, गिरिडीह में 0, गोड्डा में 0, गुमला में 5, हजारीबाग में 4, जामताड़ा में 5, खूंटी में 0 , कोडरमा में 2, लातेहार में 2, लोहरदगा में 0, पाकुड़ में 2, पलामू में 4, रामगढ़ में 1, साहेबगंज में 1, सरायकेला में 0, सिमडेगा में 0 और पश्चिमी सिंहभूम में 3 नये मरीज मिले है.
राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 97.71 प्रतिशत तक जा पहुंचा है, जो राष्ट्रीय औसत 96.20 प्रतिशत से 1.51 प्रतिशत अधिक है. मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.40 प्रतिशत है.
