लखीसराय :- डीएम आवास में एक साथ 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. पॉजिटिव मरीजों में डीएम आवास के सुरक्षाकर्मी और डीएम के बॉडीगार्ड शामिल है. वहीं दूसरी तरफ पचना रोड स्थित सब्जी मंडी के पास से एक ही परिवार के 8 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए.
लखीसराय में कोरोना संक्रमित का मिलना लगातार बढ़ता जा रहा है जबकि डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश अनुसार 13 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. लखीसराय के स्थानीय लोगों के द्वारा लापरवाही के कारण लखीसराय को बहुत ही गंभीर अवस्था से गुजरना पड़ रहा है.

