रांची:- देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारगोमुण्डा थाना , सोनारायठाड़ी थाना और मोहनपुर थाना क्षेत्र से 14 साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. जिले के पुलिस अधिक्षक अष्विनी कुमान सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल , 30 सिम , 21एटीएम कार्ड, 16 पासबुक ,10 चेकबुक जब्त किया है. साथ ही इनके पास से 52 हजार नकद बरामद किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर बन बैंक ग्राहकों से लाखों की ठगी किया करता था.

