BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आत्मसमर्पण करने वाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि: सीएम

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in समाचार
आत्मसमर्पण करने वाले 14 उग्रवादियों को मिलेगी पुनर्वास अनुदान की राशि: सीएम
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

  • भाकपा माओवादी के 11, पीएलएफाई के 2 और टीपीसी के 1 उग्रवादी को पुनर्वास अनुदान की मिलेगी राशि

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न उग्रवादी संगठनों के आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने वाले 14 उग्रवादियों को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत पुनर्वास अनुदान की राशि देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है.

आत्मसमर्पण करने वाले इन उग्रवादियों में तीन को 4-4 लाख रुपए, 9 उग्रवादियों को 2-2 लाख रुपए और 2 उग्रवादियों को 1-1 लाख रुपए की राशि का भुगतान पुनर्वास अनुदान के रुप में किया जाएगा. इन उग्रवादियों में 11 भाकपा माओवादी, 2 पीएलएफआई और 1 टीपीसी का सदस्य है.

तीन माओवादियों को 4-4 लाख रुपए का अनुदान

भाकपा माओवादी के रिजनल कमिटि का सदस्य और खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र स्थित बारीगढ़ा का रहनेवाला कुंदन पाहन उर्फ आशीष उर्फ विकास और यही का रहनेवाला डिम्बा पाहन उर्फ धीरज के अलावा भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर व पलामू में आत्मसमर्पण करने वाला एनुल खां उर्फ गोविंद को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत 4-4 लाख रुपए मिलेगा.

इन माओवादियों को मिलेगा 2-2 लाख रुपए का पुनर्वास अनुदान

भाकपा माओवादी के आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु का रहने वाला लादु मुंडा उर्फ सानिका मुंडा, खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया की क्रिस्टोमनी कुमारी, गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र स्थित चिरोटांड का दीपक कुजूर, पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबान्दा थाना क्षेत्र स्थित जियान बानबेड़ा का रहने वाला कान्हुराम मुंडा उर्फ अर्जुन उर्फ मंगल (सैक सदस्य), खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र स्थित इन्दीपीढ़ी की रहनेवाली व एरिया कमांडर सुनिया कुमारी उर्फ सुनिया मुंडा और दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बांकीजोर का रहनेवाला देवीलाल हांसदा उर्फ छोटा साथी शामिल है.

इन सभी को दो लाख रुपए पुनर्वास अनुदान के तहत दिए जाएंगे. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना क्षेत्र स्थित विक्रमपुर गुंदाटोला का रहनेवाला सुंदर मुर्मू उर्फ सुंदर सोरेन और पलामू जिला नवडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित पाल्हे का रहने वाला राजेंद्र भुईयां को प्रत्यार्पण और पुनर्वास नीति के तहत एक-एक लाख रुपए मिलेगा.

पीएलएफाई के 2 व टीपीसी के 1 उग्रवादी को भी 2-2 लाख रुपए

पीएलएफआई का एरिया कमांडर व गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित रेड़वा बरवाटोली का रहने वाला रुबेन केरकेट्टा और सब जोनल कमांडर व गुमला जिले के गुमला थाना क्षेत्र का रहनेवाला प्रकाश उरांव उर्फ राजन को पुनर्वास अनुदान के तौर पर 2-2 लाख रुपए मिलेगा.

वहीं उग्रवादी संगठन टीपीसी का एरिया कमांडर एवं पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पचलेवा का रहने वाला अजय प्रसाद उर्फ रौशन को भी पुनर्वास अनुदान का 2 लाख रुपए मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना ब्रेकिंग : राज्य में दस नये कोरोना संक्रमित मरीज, संख्या पहुंची 686

Next Post

कैंसर पीड़ित का बिल हुआ माफ, रिम्स में किया गया भर्ती

Next Post
कैंसर पीड़ित का बिल हुआ माफ, रिम्स में किया गया भर्ती

कैंसर पीड़ित का बिल हुआ माफ, रिम्स में किया गया भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d