पटना : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. वहीं अब बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य में कोरोना से 14 और मरीजों की मौत होने की पुष्टी की गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 269 हो गई है.
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपने पहले अपडेट में बताया कि बिहार में 2480 नये कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें से 27 जुलाई से अब तक 1749 नए मामले सामने आए हैं. बांकी के 731 मामले 26 जुलाई और उससे पहले के हैं. इस प्रकार से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 2480 नये मरीज के मिलने की पुष्टि की है. इसके साथ ही अब बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 43591 हो गई है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक बिहार में कोरोना से 269 लोगों की मौत हो चुकी है.

