नई दिल्ली:- आईपीएल के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई. हर बार की तरह इस बार भी फैंस की नजरें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी पर टिकी थीं. इस सीजन में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ही सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का छह साल (2015) पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं पिछले सभी सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी के बारे में:
महेंद्र सिंह धोनी
2008 में हुए आईपीएल के पहले सीजन में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (11.33 करोड़)में खरीदा था. इस सीजन में सीएसके फाइनल में पहुंची थी, जिसे राजस्थान रॉयल ने हराया था.केविन पीटरसन और एंड्र्यू फ्लिंटॉफ
साल 2009 में इंग्लिश टीम के बल्लेबाज केविन पीटरसन और ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ दोनों 1.5-1.5 मिलियन यूएस डॉलर (7.55-7.55 करोड़) में बिके थे. फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने और पीटरसन को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने खरीदा था.
शेन बॉन्ड और किरोन पोलार्ड
साल 2010 में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड और किरोन पोलार्ड नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे. बॉन्ड को केकेआर और पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने 750,000 यूएस डॉलर (4.8 करोड़) में खरीदा था.
गौतम गंभीर
2011 के आईपीएल ऑक्शन में गौतम गंभीर सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे. उन्हें केकेआर ने 2.4 मिलियन यूएस डॉलर (11.4 करोड़) में खरीदा था.
रविंद्र जडेजा
इसके बाद साल 2012 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को 2 मिलियन यूएसडी (करीब 9.72 करोड़) में खरीदा.
युवराज सिंह
2014 में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने युवराज सिंह को 14 करोड़ रुपये में खरिदा था. युवराज इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे.
युवराज सिंह
साल 2015 में युवराज सिंह लगातार दूसरी बार सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. इस सीजन में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था.
महेंद्र सिंह धोनी
पहले सीजन के बाद 2016 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सबसे मंहगे खिलाड़ी बने. इस सीजन में उन्हें पुणे सुपरजाइंट्स ने कप्तान के तौर पर चुना था.
बेन स्टोक्स
आईपीएल-2017 में इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सबसे मंहगे खिलाड़ी थे. इस सीजन में वह पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे. पुणे ने उन्हें 14.5 करोड़ में खरीदा था.
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स साल 2018 के आईपीएल में फिर से सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था.
जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती
आईपीएल 2019 में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती दोनों रूप से महंगे बने खिलाड़ी थे. राजस्थान ने उनादकट (8.4 करोड़) को तो पंजाब ने चक्रवर्ती (8.4 करोड़) को खरीदा था.
पैट कमिंस
पिछले साल के आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. कोलकाता ने उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था.
क्रिस मॉरिस
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर मिनी ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हुई. 33 वर्षीय ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा. मॉरिस अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (2015) का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था.

