BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मसूरी के सेंट जॉर्ज कालेज में 14 लोग मिले कोरोना संक्रमित

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
24 घंटे में आए 14264 नए केस, 90 की मौत, फिर टेंशन देने लगा कोरोना
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून:– पहाड़ों की रानी मसूरी में 14 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दहशत का माहौल है. मसूरी के ऐतिहासिक सेंट जार्ज कॉलेज में 14 स्कूली छात्रों और कर्मचारियों में करोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी को होम आइसोलेट किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित मरीजों पर विशेष नजर बनाए हुए है. जिला प्रशासन की तरफ से सेंट जॉर्ज कॉलेज के एक भाग को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. नगर पालिका प्रशासन को संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने की निर्देश दिए गए हैं

जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मसूरी क्षेत्र अंतर्गत स्थित गोलवे कॉटेज सेंट जॉर्ज कॉलेज बार्लोगंज में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने बाद उत्तराखंड आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के के तहत सेंट जॉर्ज कालेज के गोलवे कॉटेज के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इसकी परिधि में आने वाले सभी लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए है. साफ सफाई व्यवस्था के साथ संक्रमित क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ लोगों को मास्क पहनने और दो गज की दूरी के नियमों का पालन करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं

मसूरी कोविड-19 के इंचार्ज डॉ प्रदीप राणा ने बताया कि मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज में कुछ छात्र और कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. सभी संक्रमित मरीजों को स्कूल परिसर में ही होम आइसोलेट किया गया है. वहीं, जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद कॉलेज के एक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. कोरोना संक्रमित लोगों को मूलभूम सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी की तरफ से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं. संक्रमित मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है. किसी में खांसी जुखाम जैसे लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तत्काल देहरादून कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फायदाः राहुल गांधी

Next Post

छात्रा समेत तीन ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की

Next Post
बुढमु थाना में पदस्थापित सिपाही ने खुद को  गोली मारकर कर ली आत्मह्त्या

छात्रा समेत तीन ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d